25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की इस गलती से दर्दनाक सड़क हादसे के चपेट में पूरा परिवार, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत

कुसमी - राजपुर मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, पति-पत्नी की मौत, पुत्र का चल रहा इलाज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2019, 4:27 PM IST

बेटे की इस गलती से दर्दनाक सड़क हादसे के चपेट में पूरा परिवार, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत

बेटे की इस गलती से दर्दनाक सड़क हादसे के चपेट में पूरा परिवार, पति-पत्नी की मौके पर हुई मौत

बलरामपुर / कुसमी । शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोहना में बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो सडक़ किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो चला रहा उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रक को जब्त कर लिया है ।

पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोधी निवासी 58 वर्षीय घुंजु राम पिता गोदमा राम एसईसीएल चिरमिरी में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी पर घर आया था। वह शनिवार की शाम को पत्नी 55 वर्षीया हिरमनिया के साथ अपने बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीबी-8687 में सवार होकर शंकरगढ़ से लगे ग्राम बचवार में अपने रिश्ते के साढू के यहां गया था।

वहां से भोजन करने के बाद देर रात करीब 11.30 बजे वापस अपने गांव पत्नी व पुत्र के साथ लौट रहा था। बोलेरो उसका पुत्र 25 वर्षीय सुनील कुमार चला रहा था। बोलेरो रास्ते में ग्राम दोहना के समीप पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक से साइड लेने के दौरान वह सडक़ किनारे खड़े एक अन्य ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमच-8203 से जा भिड़ी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, वहीं उसमें सवार घुंजु राम व पत्नी हिरमनिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने कराया भर्ती
सडक़ हादसे की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने पंचनामा पश्चात पति-पत्नी के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने खड़े ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है।

पिता सामने और मां बैठी थी पीछे
सडक़ हादसे में मृत कॉलरीकर्मी ड्राइविंग कर रहे बेटे के साथ सामने की सीट पर बैठा था, जबकि उसकी पत्नी पीछे की सीट पर बैठी थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिता और मां की पल भर में जान चली गई।

Click & Read More Chhattisgarh News.