11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबंग ग्रामप्रधान की शिकायत करना गरीबों पर पड़ा भारी, एंटी भू माफिया टीमने आशियाने उजाड़े

बलरामपुर में एक दबंग ग्राम प्रधान की शिकायत करना गरीबों को भारी पड़ गया।

2 min read
Google source verification
balrampur

बलरामपुर. बलरामपुर में एक दबंग ग्राम प्रधान की शिकायत करना गरीबों को भारी पड़ गया। गांव में पहुंची एन्टी भूमाफिया टीम ने पचासो साल से रह रहे गरीबों के ही आशियाने को उजाड़ दिया जबकि ग्राम समाज की जमीनो और तालाबों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने वाले ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

गैंसडी कोतवाली क्षेत्र के सदाडीह गांव के बीचोबीच उन गरीबों के मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है जो पचासों साल से मकान बनाकर रह रहे थे। बुलडोजर चलाने वाला और कोई नही दबंग ग्राम प्रधान धवल सिंह का बेटा दिवाकर सिंह है। एसडीएम तुलसीपुर सतीश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एन्टी भूमाफिया की टीम गरीबों के इस आशियाने को इसलिये उजाड़ रही है क्योंकि ये लोग दलित आबादी की जमीन पर कई पुश्तों से मकान बनाकर रह रहे है लेकिन खलिहान, सड़क और तालाब की जमीन पर कब्जा करने वाले दबंग ग्राम प्रधान के अवैध निर्माण पर कोई एक्शन टीम ने नहीं लिया। पूर्व मंत्री व सपा नेता डा. एसपी यादव के साथ डीएम से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे गरीब ग्रामीणों का दर्द उनकी आवाज से ही पता चल रहा है।

इन गरीब ग्रामीणों के आशियाने सिर्फ इसलिये गिरा दिये गये क्योंकि इन लोगों ने ग्राम प्रधान के उन अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी जो खलिहान, सड़क और तालाब पर किये गये है। इस मामले में एडीएम का कहना है कि जिन ग्रामीणों के आशियाने गिराये गये हैं वे दलितों के लिये आरक्षित जमीन पर काबिज थे। दलितों के लिये आरक्षित जमीन पर कई पुश्तों से घर बनाकर रह रहे गरीबों को तो एन्टी भूमाफिया टीम ने बेदखल कर दिया लेकिन सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वाले ग्राम प्रधान पर कोई कार्यवाई न होने से योगी सरकार के एन्टी भूमाफिया अभियान पर उंगलियां भी उठ रही है।

बड़ी खबरें

View All

बलरामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग