बलरामपुर. यूपी में इन दिनों लागातार हो रही रेप (Rape) व हत्या (Murder) की घटनाएं इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली हैं। हाथरस के बाद बलरामपुर में युवती संग गैंगरेप (Gangrape) की वारदात ने यूपी सरकार (UP Government) की कानून व्यवस्था (Law and Order) पर पुनः सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में भी युवती को बचाया नहीं जा सका। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ऐसी है कि किसी भी रूह कांप जाए। मामले का संज्ञान लेते हुए बलरामपुर के डीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और छह लाख 18 हजार 750 रुपए का चेक सहायता के रूप में दिया है।