अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (UPSA) ने बीचे दिनो यूपी सरकार के स्कूल खोले जाने को लेकर एक प्लान तैयार करके दिया था जिसके अंतर्गत 12 अक्टूबर से ट्रायल के आधार पर 10 दिनों के लिए 10वीं और 12वीं की कक्षाओं को चलाना का सुझाव दिया गया था। हालांकि आद जारी गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से स्कूल खोने जाने के निर्देश हैं। UPSA ने इसके बाद ट्रायल के आधार पर 26 अक्टूबर से 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने के लिए कहा है। सभ कुछ ठीक रहा तो 18 नवंबर से कक्षा 6वीं से 8वीं की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। शुरुआत में, केवल 2-3 घंटे की कक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे। इनमें किताबों की कोई उधारी, टिफिन का बँटवारा, अवकाश में कक्षा से बाहर जाना, स्कूल के समय से पहले या बाद में ग्रुप में खड़े रहना जैसी बातें शामिल हैं।