लखनऊ. यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे है। ज्यादा से टेस्टिंग कर कोरोना (Corona Testing) संक्रमितों को ढूंढकर उनका इलाज किया जा रहा है। अब तक यूपी में एक करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुक हैं, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने बुधवार को 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार कर लिया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 1,61,058 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 1,00,98,896 सैंपल्स की जांच की गई है। यूपी देश का पहला राज्य है जिसने 1 करोड़ टेस्ट की संख्या को पार किया है। कुल टेस्ट में से 56,18,118 एंटीजन टेस्ट हुए। 42,18,033 आरटी-पीसीआर टेस्ट हुए और 2,62,745 ट्रू-नेट टेस्ट हुए हैं।