11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार के चार साल हुए पूरे, कांग्रसियों ने मनाया विश्वासघात दिवस

मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर कांग्रसियों ने शनिवार को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया।
2 min read
Google source verification
congress leaders celebrated betrayal day

मोदी सरकार के चार साल हुए पूरे, कांग्रसियों ने मनाया विश्वासघात दिवस

बलरामपुर. केन्द्र की मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर कांग्रसियों ने शनिवार को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला।

मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गो पर मोटर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी हाथ में स्लोगन लेकर केन्द्र सरकार का विरोध कर रहे थे। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा 56 इंच सीने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था पाकिस्तान से सैनिकों के सिर लाएंगे और लाए चीनी। उन्होंने कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह जुमले बाजों की सरकार है।

चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जाती थी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जाती थी। बाते कहीं गई लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। आज कोई ऐसा जिला नहीं जो स्मार्ट सिटी घोषित हुआ हो। जनता मंहगाई की मार झेल रही है। जनता के विश्वास के साथ सिर्फ धोखा करने का काम मोदी सरकार ने किया है। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि चार सालों में भाजपा सरकार ने जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया है। जनता ने उनकी बातों पर विश्वास कर उन्हे वोट किया था।

आम नागरिकों के हित में सोंचना चाहिए

आज आम जनमानस मंहगाई की मार, बेरोजगारी, पेंशन आदि के मुद्दो पर त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते है कि जिस विश्वास के साथ जनता ने आप को वोट किया था उनके विश्वास के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार अब किसानो, मजदूरो व आम नागरिकों के हित में सोंचना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक शिवलाल, हनीफ मास्टर, शुभम श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।