8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर अपराधी को लगी गोली, एक फरार

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
balrampur

बलरामपुर. बलरामपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा अपराधी भागने में सफल रहा। इस मुठभेड़ में कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष संजय कुमार भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भोर में लगभग 3:30 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माया होटल के निकट हुई ।

यह भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने बनाई रणनीति, तैयार कर रही है युवा संतों की 'फौज'

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की थी इसमें कई थानों की फोर्स लगाई गई थी । पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे । बदमाशों की फायरिंग में कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष संजय कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में शातिर अपराधी लवकुश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अपराधी अर्पित भागने में सफल रहा ।

यह भी पढ़ें - रिश्वत न मिलने पर लेखपाल ने लिया बदला, मजदूर क बना दिया 19 लाख 68 हजार सलाना का आय प्रमाण पत्र

बदमाशों की गोली से थानाध्यक्ष संजय कुमार और पकड़े गए शातिर अपराधी लव कुश शुक्ला को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में मौके से पकड़े गये शातिर बदमाश लवकुश के पास से असलहा और जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। लवकुश कई गम्भीर आपराधिक मामलों में शामिल है । जिले के कई थाना क्षेत्रों में इसके खिलाफ गम्भीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 31 मार्च 2018 को कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के बेलवा सुलतानजोत में 17 वर्षीय एक छात्र की हत्याकर उसका शव जलाने के मामले में भी पुलिस को लवकुश की तलाश थी।

यह भी पढ़ें - एसटीएफ ने कछुआ तस्कर को किया गिरफ्तार, चीन और कोरिया सहित कई देशों में होता था निर्यात

यह भी पढ़ें - सैफई के यादव परिवार में थम गई रार, इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल