8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माणाधीन पुलिया धसी, दो बाल श्रमिकों की मौत, मचा कोहराम

निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धंसने से कई श्रमिक दब गए।

2 min read
Google source verification
unnao

उन्नाव. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य में उस समय हड़कंप मच गया, जब निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धंसने से कई श्रमिक दब गए। घटना के बाद मौके पर अपना तफरी मच गई। आनन फानन धसी हुई मिट्टी हटाकर नीचे दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को आनन-फानन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया जाता है, जहां डॉक्टरों ने दो बाल श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य का इलाज जिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बाल श्रमिकों की मौत की घटना जंगल में आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। आनन-फानन में मृतक के परिजन पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारी भी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया और कानूनी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने परिवारीजनों को मदद का भी आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उदय राज (14) और शाहबाज (17) की हुई है मौत

घटना अजगैन थाना क्षेत्र के नवई राजाबाग मार्ग पर करसेमऊ गांव के पास की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत उक्त मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा था कि उसी समय अचानक मिट्टी ढह गयी। जिसके नीचे श्रमिक दब गए। इनमें दो बालश्रमिक उदयराज (14) पुत्र रमेश व शहबाज (17) पुत्र शरीफ निवासीगण करसेमौ थाना अजगैन भी शामिल थे। घायलों को आनन फानन मिट्टी के नीचे से निकाला और नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उदय राज व शहबाज को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। प्रशासनिक महकमे में भी घटना की जानकारी पहुंची।

मुख्य विकास अधिकारी टी के शिबू, उपजिलाधिकारी मनीष बंसल, क्षेत्राधिकारी हसनगंज भीम शंकर गौतम भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया और हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण के कार्य श्रम कार्यालय की पोल पट्टी खोल कर रख दी है। बाल श्रमिक के रूप में दो की मौत यह बताने के लिए पर्याप्त है कि जनपद में बाल श्रमिक से किस प्रकार से काम लिया जा रहा है। वह भी तब जब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए उच्च अधिकारी व इंजीनियरिंग की टीम मौके पर पहुंचा करती है।