2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मिलकर बदलेंगे यूपी की राजनीति : पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बलरामपुर के उतरौला में जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Mar 2021, 6:02 PM IST

rajbhar.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलरामपुर. जनपद के उतरौला में भागीदारी संकल्प मोर्चा गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को बनाया भी मैंने था और खत्म भी मैं ही करूंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक मिलकर यूपी की राजनीति बदलेंगे। 2022 में बनेगी भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और दवाई मुफ्त होगी। इसके अलावा निजी क्षेत्र में आरक्षण और बिजली का बिल भी माफ होगा।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अगुआई में छोटे-छोटे दलों का गठबंधन किया गया है। ओपी राजभर ने कहा कि जल्द ही मोर्चे में और भी दल शामिल होंगे। साथ ही दावा किया कि भागीदारी संकल्प मोर्चा के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी।

यह भी पढ़ें : बलरामपुर में ओवैसी ने सीएम योगी पर खूब छोड़े शब्दबाण, कहा- अब नहीं आने वाली इनकी सरकार