26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में विकास तेज, रोजाना बढ़ रही महंगाई : ओम प्रकाश राजभर

महंगाई और रोजगार मुद्दे पर भाजपा की योगी सरकार पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
less than 1 minute read
Google source verification
भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में विकास तेज, रोजाना बढ़ रही महंगाई : ओम प्रकाश राजभर

भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में विकास तेज, रोजाना बढ़ रही महंगाई : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में महंगाई से हालात बहुत खराब हैं, जनता त्राहिमाम कर रही है अगर रोजगार की बात करें तो यूपी सरकार उस पर खामोश रहती है। महंगाई और रोजगार मुद्दे पर भाजपा की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में विकास इतना तेज हो रहा है कि कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन महंगाई बढ़ न रही हो।

फ्रीडम रैंकिंग घटाने से मायावती चिंतित पूछा सवाल, भारत में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को अपने ट्विट में कहाकि, भारतीय झूठ पार्टी की सरकार में विकास इतना तेज हो रहा है कि कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन महंगाई बढ़ न रही हो, रसोई गैस, डीज़ल-पेट्रोल का विकास खूब तेजी से हो रहा है।भाजपाई 2013 में महंगाई डायन खाई जात हय पर नाचते थे, वर्तमान सरकार में महंगाई पर फूल की वर्षा हो रही है। सभी भाजपाई खामोश है।

अपने दूसरे ट्विट में ओम प्रकाश राजभर ने कहाकि, भारतीय झूठ पार्टी सरकार के लोगों हिंदू- मुसलमान से बाहर भी एक दुनिया है जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार-नौकरी मांगती है ..!! अंग्रेज और बीजेपी में समानता-दोनों का लक्ष्य “फूट डालो, राज करो” है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग