2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्रीडम रैंकिंग घटाने से मायावती चिंतित पूछा सवाल, भारत में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक ने भारत के फ्रीडम स्कोर को 71 से घटकर 67 कर दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Mar 2021, 4:13 PM IST

फ्रीडम रैंकिंग घटाने से मायावती चिंतित पूछा सवाल, भारत में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता

फ्रीडम रैंकिंग घटाने से मायावती चिंतित पूछा सवाल, भारत में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता

लखनऊ. अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक ने भारत के फ्रीडम स्कोर को 71 से घटकर 67 कर दिया है। इस पर चिंता जताती हुई बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सवाल किया कि, विश्व के सबसे बड़े अपने लोकतांत्रिक भारत देश में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता है? अगर ऐसा है तो देश के लिए यह बेहद चिंताजनक है।

होशियार, यूपी में बिक रही है नकली अदरक, अधिक साफ-सुथरी अदरक सेहत के लिए खतरनाक

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, विश्व के सबसे बड़े अपने लोकतांत्रिक भारत देश में क्या आंशिक लोकतंत्र व स्वतंत्रता है? अमेरिकी थिंक टैंक फ्रीडम हाउस द्वारा भारत को लोकतांत्रिक व फ्री सोसाइटी वाले देश के श्रेणी में ’फ्री’ से घटाकर ’आंशिक फ्री’ किए जाने की खबर हर जगह सुर्खियों में है जो अत्यन्त चिन्ताजनक बात है।

सही दिशा में कार्य करना जरूरी :- भाजपा सहित अन्य दूसरी सरकारों को मायावती ने सलाह देते हुए अपने दूसरे ट्विट में कहाकि, ऐसी स्थिति में केन्द्र व सभी राज्यों की सरकारों को भी इसे अति-गंभीरता से लेते हुए विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को कोई आहत/आघात लगने से बचाने के लिए काफी सही ढंग से व सही दिशा में कार्य करना बहुत जरूरी है।

अमेरिका थिंक टैंक ने घटाई फ्रीडम रैंकिंग :- अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित थिंक टैंक ने भारत के फ्रीडम स्कोर को फ्री कैटेगरी से ’आंशिक फ्री’ कर दिया है। जिसके बाद नई रिपोर्ट में भारत का स्कोर 71 से घटकर 67 हो गया है। यहां 100 का स्कोर सबसे मुक्त देश के लिए रखा गया है जबकि भारत की रैंकिंग 211 देशों में 83 से फिसलकर 88वें स्थान पर आ गई है।