30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने किया चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन

कहा- अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही किसानों को सही हक मिल पाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 29 Jul 2018, 11:01 PM IST

SP protest for Sugarcane

गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सपा ने किया चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन

बलरामपुर. किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर समाजवादी पार्टी ने बलरामपुर की तीनों चीनी मिलों पर धरना-प्रदर्शन किया। बलरामपुर चीनी मिल के गेट पर पूर्वमंत्री डा. एसपी यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व मंत्री डा.एसपी यादव ने केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि इन सरकारों ने किसानों का जो गन्ना मूल्य बढ़ाया है वह किसानों की लागत की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का ब्याज समेत भुगतान नहीं किया गया को सपा कार्यकर्ता उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे।

बलरामपुर चीनी मिल गेट पर पूर्व मंत्री डॉक्टर शिव प्रताप यादव की अगुवाई में पूर्व विधायक जगराम पासवान तथा जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अरुण कुमार गौड़ तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी ओपी सिंह को दिया गया। सपा नेताओं ने प्रदेश की योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि योगी के छुट्टा जानवर तथा भाजपा के दलाल नेता किसानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं और इनके रहते किसान कभी सुखी नहीं हो सकता। प्रदर्शन के दौरान सपा के महासचिव फ्लावर जावेद, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, छात्र सभा के नेता शानू खान, महेंद्र यादव सहित तमाम सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूूद थे। वही तुलसीपुर शुगर मिल गेट पर पूर्व विधायक मसूद खान तथा इटाई मैदा बजाज शुगर मिल गेट पर पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सभी ने सरकार को खरी खोटी सुनाई तथा सपा को ही किसानों का सबसे हितैसी पार्टी बताया और कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही किसानों को सही हक मिल पाएगा। सपा नेताओंं ने यह भी ऐलान किया है कि यदि शीघ्र किसानो के गन्नेे का भुगतान नहीं किया गया तो आर-पार की लड़ाई शुरूू की जाएगी।