25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 साल की दुल्हन ने की 6 लड़कों से शादी, सातवें से करने की थी तैयारी, फिर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश में एक मामला सामने आया है, जहां 24 साल की लड़की 6 लोगों की दुल्हन बनी। लड़की सातवीं बार बैंड बजवाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन इससे पहले कुछ ऐसा खुलासा हुआ जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 25 Dec 2024, 2:41 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। यहां 24 साल की लड़की ने 6 लोगों से शादी के नाम पर ठगी की है। वह सातवें शख्स से शादी करने के नाम पर लूटने की तैयारी कर रही थी लेकिन उससे पहले पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को पकड़ लिया। बांदा के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसपी अंकुर अग्रवाल से मामले की शिकायत की थी कि कुछ लोग शादी के नाम पर ठगी कर रहे हैं।

24 साल की लड़की बनी 6 लोगों की दुल्हन 

शिकायत के बाद पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान जो बातें पता चली उसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को अपना शिकार बनाते थे जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। किसी को इनपर शक ना हो इसके लिए वह लोगों से स्टाम्प या नोटरी के माध्यम से लिखापढ़ी भी कराते, फिर शादी की रस्में पूरी होती थीं। लड़की की विदाई होती थी और वह ससुराल जाती थी और मौका पाकर वहां से सारा सामान लूटकर फरार हो जाती थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस बाइक जेवरात बरामद

पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

ASP शिवराज ने बताया कि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शादी का झांसा देकर ठगी की है। इनके ग्रुप में 24 साल की महिला दुल्हन बनती थी और अन्य एक महिला उसकी मां बनती थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।