31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banda : चार दिन तक बंधक बनाकर युवती से रेप, धोखे से ले गया था अपने घर

बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपित गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 24 Mar 2021, 3:45 PM IST

photo_2021-03-11_13-40-16.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बांदा. सरकार और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आधी आबादी पर अपराध के मामले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला बांदा शहर का है, जहां पीड़िता ने पीड़िता ने एक युवक पर चार दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बांदा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि 19 फरवरी को गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती मजदूरी करने के लिए शहर आयी थी। उसकी मुलाकात मोबीन (30) से हुई, जो काम दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। कथित रूप से जहां उसने पीड़िता को चार दिन तक बंधक बनाए रखा और उससे बलात्कार किया। आरोपित के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने पिता के साथ शहर कोतवाली पहुंची और मोबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : ढाई साल की बच्ची रेप, दुष्कर्म के पहले आरोपित ने देखी थी अश्लील फिल्म