
बाप अपने बेटे से हुआ इतना दुखी, पुलिस से कर दी अजीबोगरीब मांग
बांदा. जिले के कमासिन थाने से एक और अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक बाप ने अपने ही बेटे पर संगीन आरोप लगाए हैं औऱ वहीं बेटे पर कार्रवाई न होने पर पिता ने आत्मदाह करने का भी प्रयास कर डाला जिसे पुलिस ने रोका और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
आपको बता दें कि बछौरा सानी थाना कमासिन निवासी चंद्रभान सिंह परिहार कई दिनों से अपने बेटे से परेशान होकर उसपर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठा हुआ था, पर जब उस्सको न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ बांदा एसपी कार्यालय गया और धरना स्थल में ही आत्मदाह की घोषणा कर दी । पीड़ित धरना स्थल पहुंचा व आत्मदाह का प्रयास किया तभी पुलिस वहां पहुंच गयी और कार्रवाई का आश्वासन देकर उसको और उसके परिवार को एसपी कार्यालय ले आई । पीड़ित चन्द्रभान सिंह ने अपने बड़े बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुझे और मेरे बांकी परिवार को प्रताड़ित करता है, जिसने अपने बाप के दोनों हाथ भी तोड़ दिये थे।
इतना ही नही दबंग बेटा सारी जमीन जायजात पर कब्जा करके बैठा है। वह विगत वर्षों पुलिस विभाग में कांस्टेबल था, जो अपने कुकृत्य के चलते बर्खास्त कर दिया गया है, बल्कि पांच साल की जेल भी काट के आया है जो अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है । पीड़ित का इस मामले में कहना है जब हमने कमासिन थाने में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की बात कही तो थानाध्यक्ष ने कहा एक कट्टी मिट्टी का तेल मुझसे लेलो और आत्मदाह करलो, जिससे आहत होकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अशोक लाट तिराहे में आत्मदाह करने आये थे। इसी मामले में अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है की मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
29 Nov 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
