
Shalini
बांदा. अपने साथ हुए अपमान को लेकर जिले से बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने बांदा की एसपी शालिनी के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शिकायत की है साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी विधायक ब्रजेश प्रजापति ने अपने पत्र में कहा है 23 जून को बांदा की एसपी शालिनी ने समन्वय समिति की बैठक पुलिस लाइन में बुलाई थी जिसमें डीएम दिव्य प्रकाश गिरी व वे खुद वहां मौजूद दे। भाजपा विधायक की शिकायत है कि उनके साथ पूरे वक्त वहां जिस तरह से व्यवहार किया गया व अपमानपूर्ण था।
उन्होंने कहा कि बैठक के लिए बताए गए वक़्त पर वे वहां शाम 5 बजे पहुंच गए, जब्कि एसपी 40 मिनट लेट पहुंची। डीएम व एसपी के लिए दो बड़ी और ऊंची वीआईपी कुर्सियां लगाई गईं थीं। उनके सामने एक-एक माइक लगाए गए, लेकिन विधायक के लिए जनरल कुर्सी लगी थी। वहीं कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद जब वो जाने लगे तो एसपी उन्हों बाहर छोड़ना तो दूर, खड़े होकर अभिवादन करना भी जरूरी नहीं समझा।
विधायक ने की एसपी के खिलाफ एक्शन की मांग-
विधायक ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनसार एमएलए का कद प्रमुख सचिव से भी बड़ा है, लेकिन एसपी और डीएम ने उनकी बेइज्जती की। ब्रजेश ने योगी से एसपी शालिनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। उन्होनें सीएम को लिखी चिट्ठी में सबूत के तौर पर बैठक की तस्वीर भी भेजी है।
एसपी मेरी हत्या की रच रही है साजिश-
विधायक यहीं नहीं रुके और उन्होंने सोशल मीडिया पर भी एसपी शालिनी पर सनसनीखेज आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है एसपी शालिनी मेरी हत्या की साजिश रच रही हैं। अगर मेरी हत्या होती है तो इसके लिए सीधे तौर पर वह जिम्मेदार होंगी।
Published on:
30 Jun 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
