किसानों ने बताया कि पहाड़ी पावर हाउस से लगभग 50 गांव में बिजली की सप्लाई होती है जिसमें आए दिन ट्रांसफार्मर खराब ही रहता है। हम लोगों की फासलें सूख रही हैं अगर बिजली बराबर आ जाए तो हम लोग फसलों की सिंचाई कर लेंगे। पहाड़ी पावर हाउस चित्रकूट जिले में पड़ता है मगर उसकी सप्लाई बांदा के सिंहपुर, परसेटा, अमिलिहा, पहड़िया इटवा जैसे लगभग दर्जनों गांव आते हैं जो बराबर सप्लाई नहीं मिल पाती है, आपरेटर से बात करते हैं तो कहते हैं कि ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा रहा है। गांव के लोगों ने कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसीलिए मजबूर होकर आज हमको जाम लगाना पड़ा है।