2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरने से पहले कुत्ता कर गया ऐसा काम, भयानक आग से बचाकर 35 लोगों को दे गया जिंदगी.. फिर मिला ऐसी हालत में

मरने से पहले कुत्ता कर गया ऐसा काम, भयानक आग से बचाकर 35 लोगों को दे गया जिंदगी.. फिर मिला ऐसी हालत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 13 Apr 2019, 11:56 AM IST

dog

मरने से पहले कुत्ता कर गया ऐसा काम, भयानक आग से बचाकर 35 लोगों को दे गया जिंदगी.. फिर मिला ऐसी हालत में

बांदा. कहा जाता है कि इंसान की जान जब खतरे में पड़ती है तो उसका वफादार कुत्ता उसे बचाने के लिए अपनी जान पर खेल जाता है। इंसान का अपने सबसे वफादार दोस्त कुत्ते से रिश्ता हजारों साल पुराना है। ये बात एक बार फिर तब साबित हुई जब जिले में भीषण आग लगने पर एक पालतू कुत्ते ने सबको अलर्ट कर दिया, जिसके बाद लोग सुरक्षित जान बचा सके। मगर उस आग की चपेट में आकर कुत्ता खुद मारा गया।

मामला बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में लखन कॉलोनी का है, जहां बीच बस्ती में चल रहे बहुमंजिला इमारत के फर्नीचर शोरूम में गुरुवार आधी रात को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से करीब पांच करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट से पड़ोस के चार पक्के मकान भी ध्वस्त हो गए हैं। हालांकि, शोरूम मालिक के पालतू कुत्ते ने भौंककर 35 लोगों की जान बचा दी लेकिन दुर्भाग्यवश वह खुद मारा गया।

फर्नीचर शोरूम मालिक राकेश चौरसिया ने बताया कि फर्नीचर का शोरूम में अपने निजी बहुमंजिला इमारत में चला रहा था। गुरुवार आधी रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से उस समय आग लगी, जब सभी लोग गहरी नींद में थे। आग लगने के बाद मेरे पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू किया, जिससे सभी की नींद खुली और पड़ोसियों सहित करीब 35 लोग बाहर निकल आए लेकिन बंधा होने की वजह से कुत्ता झुलस गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसी बीच मकान में रखे घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया, जिससे पड़ोस के चार पक्के मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।’ अतर्रा तहसीलदार सुशील सिंह ने बताया, ‘यह शोरूम बिना पंजीयन के रिहाशी बहुमंजिला इमारत में चल रहा था और अबतक की जांच में आग से बचाव के कोई उपकरण नहीं पाए गए। उन्होंने बताया, कि अग्निकांड में करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ होगा, आकलन कराया जा रहा है। साथ ही बिना पंजीयन शोरूम संचालित करने पर मालिक के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।