10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी के लिए इस कदर दीवानी थी यह लड़की, उसके प्यार में कर दिया कुछ ऐसा, सब रह गए हैरान

बांदा जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र का है यह अनोखा मामला...

less than 1 minute read
Google source verification
jaspura banda uttar pradesh

बकरी के लिए इस कदर दीवानी थी यह लड़की, उसके प्यार में कर दिया कुछ ऐसा, सब रह गए हैरान

बांदा. आपने पशु क्रूरता के तो तमाम मामले देखे और सुने होंगे, लेकिन जिले में पशु प्रेम का एक मामला सामने आया है, जहां मां-बाप द्वारा एक बकरी को बेच दिए जाने के दुःखी और नाराज होकर एक किशोरी घर छोड़कर ही भाग गई। बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और यात्रियों की मदद से परिजन उसे घर लेकर आये।

जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा गांव की रहने वाली ब्रजरानी की बेटी रेखा घर छोड़कर कहीं भाग गई। परिजनों ने उसे काफी तलाशा पर उसका कुछ पता नहीं चला। नाते-रिस्तेदारों के यहां से भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक किशोरी का पता न चलने के बाद रात को किसी ने बांदा रेलवे स्टेशन पर किशोरी की मौजूदगी की सूचना दी। इस पर परिजनों ने रेलवे स्टेशन जाकर उसे पकड़ा व समझाया बुझाया। लेकिन फिर भी वह घर जाने को तैयार नहीं हुई तो परिजन उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंचे। जीआरपी ने काफी देर तक किशोरी को समझाया और फिर उसे उसके परिजनों के साथ घर जाने को राजी कर लिया।

मां ने बताई पूरी कहानी
किशोरी की मां ब्रजरानी ने बताया कि उनके घर में एक बकरी थी, जिसे रेखा बहुत चाहती थी। शनिवार को उन्होंने उस बकरी को बेच दिया था, जिससे दुखी होकर और नाराज होकर रेखा बिना बताए घर छोड़कर भाग गई। आसपास काफी खोजबीन की गई तब भी रेखा का पता नहीं चला। देर शाम किसी ने उसके रेलवे स्टेशन में होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर पहुंचे।

देखें वीडियो...