
वकील का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
बांदा. जिले में संदिग्घ परिस्थितियों में एक वकील का शव घर के अंदर निर्वस्त्र अवस्था में मिला। वकील के सिर पर चोट होने से नाली से खून बह रहा था। सड़क में नाली से आता खून देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को खून से लतपत व निर्वस्त्र अवस्था में पाया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव के निवासी बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ले में एक 50 वर्षीय वकील का शव उसके ही घर के अंदर पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और घर की नाली से खून बह रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके में जाकर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं, जिसपर शव खून से लतपत मिला, वकील के सिर पर चोट थी, जिससे खून बह रहा था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रामबिहारी लखेरा है जो की बांदा में वकील है, इन्होंने शादी नहीं की थी और घर में अकेले रहता था। बताया कि वकील पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव का रहने वाला था, इसके दो भाई है जो कि बाहर रहते है।
इस घटना के बारे में अपर एसपी एलबीके पॉल ने बताया कि पड़ोसियों ने आज शाम सूचना दी थी कि कोतवाली नगर इलाके के क्योटरा इलाके के एक घर की नाली से भारी मात्रा में खून बह रहा है, किसी अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी । वकील रामबिहारी लखेरा (50) पेशे से वकील थे जो यहां काफी दिनों से रह रहे थे, इनकी शादी नहीं हुई थी जिनका शव आज उनके घर के कमरे की फर्श से बरामद किया गया । बताया कि सूचना पर पुलिस ने घर के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव का पंचनाम भर पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर मृत वकील के सर में चोट के निशान था व खून बह रहा था। अपर एसपी ने कहा की घटना की जांच की जा रही है, जांच उपरान्त ही घटना के कारण का पता चल पायेगा।
Published on:
26 Jul 2018, 1:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.