28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर लूट लेती है घर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर लूट लेती है घर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 min read
Google source verification

बांदा

image

Ruchi Sharma

Jul 15, 2018

banda

शादी का झांसा देकर लूट लेती है घर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांदा. जिले से पुलिस ने महिलाओं के छत्तीसगढ़ के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो उम्रदराज कुंवारों से शादी कर कुछ दिन में घर का सारा सामान लूटकर रफूचक्कर हो जाती थी । जिस महिला को पुलिस ने अभी गिरफ्तार किया है उसे पुलिस अबतक रेप पीड़िता समझ रही थी जो कि बाद में लुटेरी दुल्हन निकली । आरोपित महिला व उसके कथित पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया । महिला के अब तक तीन पति कोरबा, गिरवां और बांदा से सामने आ चुके हैं । पुलिस को छत्तीसगढ़ से अन्य लड़कियों को भी जनपद भेजने का सुराग मिला है । जिसकी पुलिस जांच करने के साथ धोखाधड़ी कर लूटे गए जेवर व पैसे बरामद करने का प्रयास कर रही है ।

बांदा में शादी का झांसा देकर ठगी करने का मामला तीन दिन पहले प्रकाश में उस समय आया जब छत्तीसगढ़ की महिला उर्मिला ने अपने कथित पति कुलदीप के साथ कोतवाली में जाकर यह आरोप लगाया कि काशीराम कालोनी निवासी ममता ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 50 हजार रुपये में उसे बेचकर शहर में शादी कर दी थी । इसके बाद उसके दूसरे पति व उसके भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है । महिला के साथ संगीन अपराध का मामला सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने आनन-फानन मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को जेल भेज दिया था ।

इस मामले के एक दिन बाद ही उसी महिला के अर्जुनाह गांव के एक और पति के होने का मामला सामने आया । उसके परिजनों ने एसपी कार्यालय जाकर पुलिस अधिकारियों को बताया कि उर्मिला नाम की महिला ने एक लाख रुपये लेकर उनके यहां भी शादी की है, इसके बाद वह पुलिस लेकर घर पहुंची थी । मामला ठगी का सामने आने पर पुलिस ने आरोपित महिला व उसके कथित पहले पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया, तो मामला छत्तीसगढ़ के एक जालसाज गिरोह का सामने आया ।

इस मामले के बारे जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते कोतवाली नगर में एक महिला यह शिकायत लेकर आई थी कि उसकी कई बार खरीद फरोख्त की गई और उसके साथ कई लोगों ने बलात्कार किया। जिसकी जांच चल ही रही थी कि महिला के दूसरे और तीसरे पति अपने साथ हुए फ्रॉड की शिकायत लेकर कोतवाली नगर पहुंच गए और नटवरलाल दुल्हन को पहचान लिया । पुलिस ने बताया कि यह गैंग मूलतः कोरबा (छत्तीसगढ़) से संचालित होता है जिसमें और भी कई महिलाएं शामिल हो सकती हैं । महिला के खिलाफ 419, 420 और 120 IPC की धाराएं लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

पहले इसके द्वारा अपने साथ बलात्कार और मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज कराया था जिसे निरस्त कर अब दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया है । गैंग में शामिल अन्य महिलाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग