29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांदा में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, गर्लफ्रेंड के बात करने से इनकार पर ब्वायफ्रेंड ने लगाई फांसी

Banda News: यूपी के बांदा में प्रेमिका ने प्रेमी से बात करने के लिए मना कर दिया। इससे प्रेमी डिप्रेशन में चला गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 21 Jun 2023, 4:34 PM IST

बांदा में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेम में आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां प्रेम में पड़े एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका उससे बात करने से इनकार कर रही थी। इस वजह से युवक डिप्रेशन में था। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद युवक ने फांसी लगा ली।

परिजन ने इसे हत्या बताया

मामला कालिंजर थाना के रनखेरा गांव का है। यहां पेड़ से लटके शव को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि युवक मुंबई में काम करता था। 5 महीने पहले ही गांव लौटा था।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कालिंजर थाना इलाके में एक युवक का शव पेड़ पर लटकने की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि उनकी आपस में कहासुनी हुई होगी। इसकी वजह से प्रेमिका ने बात करने से मना कर दिया, जिसके चलते ब्वायफेंड ने यह कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।