7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति और जीजा को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक बलात्कार, दो संदिग्ध गिरफ्तार

घटना बांदा जिले के बंदौसा थाना क्षेत्र की है, पीड़िता परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Jan 2018, 1:12 PM IST

Pati ke samne Mahila se Gangrape

बांदा. शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक महिला से गैंगरेप और लूट का मामला सामने आ रहा है। घटना बांदा जिले के बंदौसा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ बांदा-चित्रकूट सीमा पर एक नदी को पार कर जैसे ही किनारे पहुंची। बदमाशों ने तमंचे की नोक पर पीड़िता के पति व बहनोई को बंधक बना लिया और महिला से सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं दुष्कर्मी महिला के गहने लूटकर भी फरार हो गये। गैंगरेप और लूट की इस वारदात को बांदा के दस्यु प्रभावित क्षेत्र बदौसा के भदावल में अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला
पीड़िता चित्रकूट की रहने वाली है। शुक्रवार को बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। उसके साथ उसके पति और जीजा भी थे। भदावल गांव के पास जैसे ही वे नदी के किनारे पहुंचे। बदमाश आ धमके। बदमाशों ने महिला के पति व जीजा को बांध दिया और फिर बदमाशों ने पीड़िता से सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके पति और जीजा को मारा पीटा, फिर बांध दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीड़िता को पास बनी झोपड़ी में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गये।

पुलिस का बयान
गैंगरेप की इस घटना के बारे में सीओ अतर्रा ने बताया कि बदौसा में शादी समारोह में शामिल होने आई एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही महिला की निशानदेही पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

देखें वीडियो...