इस घटना के बारे में मृतिका की-बहन गीता ने कहा कि जबसे शादी हुई है तबसे उसके ससुराल वाले उसे हमेशा दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते थे व मारते-पीटते थे, जिसपर वो हमेशा उससे व घर में बताती थी। इनकी प्रताड़ना के से परेशान होकर वो मायके भी आ गयी थी, पर पंचायत के बाद उसे ससुराल भेज दिया गया था, पर इसके बाद भी ससुरालीजनों की हरकतों पर सुधर नहीं आया, वो उसको फिर से मारने-पीटने लगे जिसके चलते उसके पेट में पल रहे 8 महीने के बच्चे की भी मौत हो गयी।