2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता के होटल में रेड, जुआरियों की गिरफ्तारी

भाजपा नेता के होटल में रेड, जुआरियों की गिरफ्तारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:49 PM IST

bjp

भाजपा नेता के होटल में रेड, जुआरियों की गिरफ्तारी

बांदा. जिले में बीजेपी नेता के होटल में पुलिस ने छापेमारी कर होटल की आड़ में चल रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रुपये बरामद किए हैं । छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया, बीजेपी नेता इसी होटल से अपना कैंप कार्यालय भी संचालित करते हैं । बीजेपी नेता मीडिया के सवालों पर भागते नजर आये।

मामला शहर कोतवाली के मयूर टाकीज रोड का है, जहां पर देर शाम होटल तुलसी स्वरूप में पुलिस ने अचानक छापेमारी की । पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 104 खुलवाकर उसके अंदर जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को ताश की गड्डियों और 32,000 रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

कमरे के अंदर ही होटल मालिक भाजपा व्यापर प्रकोष्ट संयोजक मनोज जैन भी निकले, लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस ने उन्हें छुआ तक नहीं । वहीं बीजेपी नेता से जब सवाल किया गया तो बौखलाहट में कैमरे बंद करने की नसीहत देने लगे । यही नहीं कोतवाली लाए गए आरोपियों की पैरवी में भी कुछ बीजेपी नेता देर रात तक कोतवाली में डटे रहे । फिलहाल बाजेपी नेता के होटल पर छापे से जिले में हड़कंप मचा हुआ है ।

सीओ सिटी ने बताया कि रात को शहर के एक होटल में जुए की सूचना प्राप्त हुई थी जिसपर छापेमार कार्रवाई की गयी, जिसमें होटल के एक कमरे में 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। इन जुआरियों से ही एक ताश की गद्दी और 32000 रुपये भी बरामद हुए है।

वहीं सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह से जब सवाल किया गया तो सत्ता पक्ष का दबाव उन पर भी साफ झलकता दिखाई दिया । सीओ से जब होटल के मालिक का नाम पूछा गया, तो वह होटल मालिक का नाम बताने के सवाल पर टाल मटोल करते दिखे ।