
एसडीएम ने किया क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण, गड़बड़ी पर की कार्रवाई
बांदा. प्रदेश में शिक्षा को लेकर जहां सरकार सख्त कदम उठा रही है, वही अधिकारी भी इसमें कड़ी नजर रखे है। आज एसडीएम पैलानी सुरेंद्र कुमार यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से बात कर शिक्षा व्यवस्था और रहन-सहन के बारे में जानकारी ली। साथ ही निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां को जल्द ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही 13 छात्राएं अनुपस्थित पाई गयी जिसमें उपस्थिति रजिस्टर में सभी की उपस्थिति के हस्ताक्षर थे, इस पर एसडीएम द्वारा बीएसए को सूचित कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
मुजफ्फरनगर व देवरिया से बालिका गृहों की आ रही खबरों के चलते बुधवार को एसडीएम ने सर्वप्रथम जसपुरा कस्बे में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर विद्यालय की व्यवस्था, पठन-पाठन, छात्राओं को मिलने वाला भोजन की गुणवत्ता सहित अन्य जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में कई अनियमितताएं देख कर एसडीएम ने वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अध्यापकों पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 13 छात्राएं भी अनुपस्थित मिली जिसको लेकर एसडीएम ने अनुपस्थित छात्राओं के परिजनों से जानकारी करने का भी संबन्धित अधिकारियों को आदेश दिया है। एसडीएम का कहना है कि आज उनके द्धारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में विद्यालय की कई छात्राएं अनुपस्थित पाई गयी लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में उनके उपास्थि की हस्ताक्षर मिले है, जो कि गलत है। अनुपस्थित छात्रों की उपस्थिति लगाई गयी थी। इस सम्बन्ध में बीएसए को सूचित कर दिया गया है, इस पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि बच्चों से बातचीत कर अध्यापकों के व्यव्हार की व खान-पान की जानकारी ली गयी है, जो कि संतोषजनक पाया गया है।
वही वार्डन का कहना है कि आज विद्यालय में एसडीएम साहब ने निरीक्षण किया है जिसमें छात्राओं से बातचीत कर उपस्थिति, खान-पान व उनसे व्यवहार की जानकारी ली है, साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में 87 छात्राएं उपस्थित पाई गयी व 13 अनुपस्थि थी व उनको भी उपस्थित पाया गया जिसपर एसडीएम साहब ने कार्रवाई की बात कही है।
Published on:
09 Aug 2018 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबांदा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
