3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी पर पहरा : 24 घंटे नदी की निगरानी करती है पुलिस

पानी पर पुलिस का पहरा लगा दिया है जो 24 घण्टे नदीं की निगरानी करते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 19 May 2019, 1:17 PM IST

up police

पानी पर पहरा : 24 घंटे नदी की निगरानी करती है पुलिस

बांदा. जिले में बढ़ती पेयजल की समस्या को लेकर शहर को पानी देने वाली केन नदी के पानी को बचाने के लिए पुलिस का पहरा लगा दिया गया हैं। बांदा शहर में पेयजल की अधिकतर आपूर्ति केन नदी के ही पानी से होती है लेकिन इस समय नाले के रूप में तब्दील हो चुकी नदी के पानी को कुछ खदान संचालकों और सब्जी वालों ने अवरोध बनाकर रोक रखा था, जिससे पानी इंटेकवेलों तक नहीं पहुंच पा रहा था जिसके चलते पुलिस और प्रशासन कीं सम्मिलित टीम ने नदी की धारा के बीच पड़ने वाले अवरोधों को नष्ट कर अब पानी पर पुलिस का पहरा लगा दिया है जो 24 घण्टे नदीं की निगरानी करते हैं।

बांदा में इस समय पेयजल का भारी संकट है। शहर और जनपद के लगभग एक सैकड़ा से अधिक गांवों की प्यास इस केन नदी के पानी से बुझती है, लेकिन इस समय नाले के रूप में तब्दील हो चुकी इस नदी के पानी को जनपद में कई जगह कुछ मोरंग संचालकों और सब्जी व्यपारियों ने अवरोध बनाकर रोक रखा था। जिसकी वजह से नदी का पानी शहर व सप्लाई करने वाले इंटेकवेलों तक नही पहुंच पा रहा था। जिसको लेकर प्रशासन और पुलिस टीम ने अभियान चलाकर जनपद की सीमा में नदी बने सभी अवरोधों को नष्ट कर नदी के पानी की निगरानी के लिए पुलिस तैनात कर दी । 24 घंटे दूरबीन लेकर दो सिपाही नदी के पानी की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।

ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बताया कि प्रशासन को नदी का पानी बांधने की शिकायत मिली थी, कुछ लोगों ने पानी की जलधारा को रोक दिया था जिसपर पानी की सप्लाई रुक गयी थी। लोगों को पानी नहीं मिल रहा था। चारों तरफ पानी की किल्लत हो गयी थी। जिलाधिकारी महोदय ने नदी का रास्ता खुलवा दिया है, अब पानी सप्लाई सही चल रही है, 24 घंटे नदी पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गयी है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में पानी की समस्या पैदा हो गयी थी, गांव वालों ने भी पानी बांधने की शिकायत की थी। इस सबको देखते हुए नदी की जलधारा को ठीक किया गया और पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गयी है, ताकि जनपदवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।

बड़ी खबरें

View All

बांदा

उत्तर प्रदेश