29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 25 Jul 2019, 9:33 PM IST

Young man upload photo with illegal guns on facebook

अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो फेसबुक पर डालना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांदा. जिले में अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक पर अपलोड की गई ये फोटो काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई थी। इस फोटो के सक्स को गिरफ्तार करने के लिए लिए एसपी ने पुलिस की कई टीम बनाई थी, जिस पर उस युवक को गिरफ्तार किया गया है जो कि बिसंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी ने बताया की युवक का फेसबुक पर फोटो अपलोड करने के पीछे जन-मानस और अपने दोस्तों के अन्दर भय और दबदबा व्याप्त करना था।

ये भी पढ़ें - बुद्धा थीम पार्क निर्माण में मिली अनियमितता, जेई के वेतन से होगी रिकवरी

मामला बांदा जिले का है जहां पर कई दिनों से फेसबुक पर एक फोटो वायरल हो थी जिस पर एक युवक तीन अवैध तमंचों के साथ फोटो अपलोड किया था जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ था, जैसे ही ये फोटो बांदा एसपी के संज्ञान में आई उन्होंने पुलिस की कई टीमें गठित कर युवक की खोज में लगा दी थी जिस पर पुलिस ने युवक को तीन अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक का नाम राज ऊर्फ राजकमल पटेल है जो कि बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव का रहने वाला है जिसे उसके क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का बड़ा एक्शन, शाहबेरी पर अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों को जेल भेजने के दिए निर्देश, अधिकारियों संग की बड़ी बैठक

पकड़े गए युवक के बारे में बांदा एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने बताया कि एक युवक ने तीन अवैध असलहों के साथ अपनी फोटो खींचकर फेसबुक पर अपलोड की थी जो की काफी दिनों से चर्चा का विषय बानी हुई थी, जिसको पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई थी, जिसपर युवक को बिसंडा थाना क्षेत्र से तीनो अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया है, बताया कि युवक का फेसबुक पर फोटो अपलोड करने के पीछे जन-मानस और अपने दोस्तों के अन्दर भय और दबदबा व्याप्त करना था।