3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक स्टंट करने वालों पर 1156 मामले दर्ज

यातायात पुलिस ने दुपहिया वाहनों के साइलेंसर निकाल दिए
2 min read
Google source verification
stunt

बाइक स्टंट करने वालों पर 1156 मामले दर्ज

बेंगलूरु. यातायात पुलिस ने कानफोड़ आवाज, प्रदूषण फैलाने और नागरिकों को परेशान करने वाले सायलेंसर लगे दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला कर 1156 मामले दर्ज किए। यातायात पुलिस ने दुपहिया वाहनों के साइलेंसर निकाल दिए। बेंगलूरु के पूर्व, पश्चिम और उत्तर मेंं विशेष कार्रवाई की गई।

नए वाहन बाजार में आते हंै तो उन्हे पहले से ही साइलेंसर लगा रहता है। कुछ युवक जानबूझ कर तेज आवाज करने वाले साइलेंसर लगवाते हैं। फुटपाथ पर वाहन चलाने वालों पर की गई विशेष कार्रवाई के तहत पूर्व संभाग पुलिस ने 912 मामले दर्ज कर जुर्माना वसूला। सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। तीन मामलों में 6 मोटर साइकिल जब्त की गई।

शिवाजी नगर में छह मोटर साइकिल जब्त कर मामले दर्ज किए गए। बसवनगुड़ी पुलिस ने भी बुल टेंपल रोड पर व्हीलिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। आरटीनगर पुलिस ने बल्लारी रोड पर व्हीलिंग करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।

अज्ञात युवक की हत्या
जालहल्ली थानांतर्गत बुधवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 30 साल बताई गई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह युवक के शव को गोरागुंटेपाल्या पुल के नीचे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर को पत्थर से मार कर उसकी हत्या की गई थी। शव के करीब ही पत्थर भी मिला है, जिस पर युवक का खून लगा है।


राहुल को दिखाएंगे काले झंडे
बेंगलूरु. कर्नाटक नवजागृति वेदिके ने कहा कि यदि कांग्रेस ने दलित नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के मसले पर 11 अगस्त तक अपना नजरिया स्पष्ट नहीं किया तो 13 अगस्त को बीदर में होने वाले कांग्रेस के जनध्वनि कार्यक्रम में राहुल गांधी के भाषण में व्यवधान डाला जाएगा। वेदिके के अध्यक्ष अनंत रायप्पा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेेस दलितों को निरंतर मुख्यमंत्री पद से वंचित करती आ रही है। दलितों के साथ अन्याय की तरफ राहुल गांधी का ध्यान आकर्षित करने के लिए बीदर में 13 अगस्त को होने वाले जन ध्वनि कार्यक्रम में वेदिके के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता 100-100 की संख्या में खड़े होकर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाएंगे। यदि 11 अगस्त से पहले दलित को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपना नजरिया स्पष्ट करते हैं तो विरोध प्रदर्शन वापस ले लेंगे।