19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूलों से बनेगी बाहुबली की 30 फीट ऊंची प्रतिमा…जानिए क्यों?

यह प्रतिकृति लालबाग में 19 से 28 जनवरी तक लगने वाली 207वीं पुष्प प्रदर्शनी का हिस्सा होगी
2 min read
Google source verification
bahubali

बेंगलूरु. गणतंत्र दिवस पर लाल बाग में होने वाली वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी में इस बार श्रवणबेलगोला के भगवान बाहुबली की प्रतिकृति दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। श्रवणबेलगोला में इस वर्ष भगवान बाहुबली की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक होना है। इस ऐतिहासिक अवसर का महत्व रेखांकित करने के लिए स्मृति में पुष्प प्रदर्शनी में बाहुबली की 30 फीट ऊंची प्रतिकृति बनाई जा
रही है।
बागवानी विभाग के सह निदेशक डॉ. एम. जगदीश के मुताबिक बाहुबली की प्रतिकृति के लिए केवल फूल ही नहीं बल्कि प्लास्टर ऑफ पेरिस तथा सिंथेटिक फाइबर का उपयोग किया जाएगा। यहां के ग्लास हाउस में स्थापित होने वाली इस प्रतिकृति के चारों ओर फूलों से मशहूर जैन तीर्थस्थल मंदिरों की रचना की जाएगी। इस प्रतिकृति के निकट इससे पहले संपन्न महामस्तकाभिषेक महोत्सव की दृश्यावली के आधार पर पिरामिड के आकार में विशेष सजावट की जाएगी। इसके अलावा हर साल की तरह देशी-विदेशी फूलों की सजावट होगी।
हर वर्ष की तरह प्रदर्शनी के दौरान फूल तथा पौधों से आकर्षक सजावट के लिए विभिन्न विभागों की प्रतियोगिता भी हो रही है। प्रदर्शनी में इस बार रागी, ज्वार, बाजरा, मकई जैसे अनाजों की सहायता से ग्लास हाउस की प्रतिकृति बनाई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न सब्जियों से बनाई कलाकृतियां तथा रंगोली पुष्प प्रदर्शनी के अन्य आकर्षण होंगे। फूलों की सजावट के लिए कारनेशन, गुलाब तथा जरबेरा जैसे 1 लाख 50 हजार फूलों का उपयोग किया जाएगा।
हर वर्ष लाल बाग में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। अबकी बार 15 अगस्त को आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में 25 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे थे। दरअसल, प्रत्येक स्वंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर लालबाग में लगने वाली पुष्प प्रदर्शनी में समसामयिक घटनाक्रम अथवा परिप्रेक्ष्यों को लेकर प्रतिकृतियां बनती रही हैं, ऐसे में अगले माह फ़रवरी में होने वाले महामस्तकाभिषेक को लेकर भगवान बाहुबली की प्रतिकृति बनाया जाना तय हुआ है

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग