4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो सिपाही समेत नौ जुआरी गिरफ्तार

क्रिकेट सटटेबाजी के चलते होटलों, लॉज और रिसार्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Nikhil Kumar

•

Updated: 28 Oct 2020, 1:46 PM IST

दो सिपाही समेत नौ जुआरी गिरफ्तार

दो सिपाही समेत नौ जुआरी गिरफ्तार

बेंगलूरु. पुट्टेनाहल्ली पुलिस ने जुआ खेल रहे दो सिपाहियों समेत नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरीश पान्डे ने बताया कि क्रिकेट सटटेबाजी के चलते होटलों, लॉज और रिसार्ट पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने जेपी नगर के एक होटल पर छापा मार कर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार कर 53,000 रुपए जब्त किए। सब के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।इनमें दो सिपाही भी शामिल थे। उनकी पहचान पुट्टेनाहल्ली पुलिस थाने के सिपाही गवि सिद्दप्पा (52) और गोविन्दा(45) के तौर पर की गई है। उन्होंने वर्दी नहीं पहनी थी। दोनों को निलंबित किया किया गया है।

पुलिस को जाचं से पता चला है कि जुआ खेलने में कई पुलिस कर्मचारी सहयोग देते थे। इसके लिए उन्हें रिश्वत मिलती थी। समय मिलने पर पुलिस कर्मचारी भी जुआ खेलते थे। दक्षिण क्षेत्र में भवनों की छत, होटल के कमरों, वाहनों, शेड्स और अन्य जगहों पर जुआ खेला जाता था।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद जुआ खिलाने में मददगार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुट्टेनाहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।


कंप्यूटर चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा

मंड्या. शिवहल्ली ग्रामीण थाना पुलिस ने स्कूल व कॉलेज से कंप्यूटर व यूपीएस चुराने के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास 160 कंप्यूटर, 16 यूपीएस बैटरियां, 3 एलसीडी टीवी, 1 वाशिंग मशीन, 1 जेरोक्स मशीन, 1 प्रिंटर बरामद किया। पुलिस अधीक्षक के.परशुराम मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि लॉकडाउन में सरकारी कॉलेज व स्कूल बंद होने के कारण मौके का फायदा उठाकर आरोपी कंप्यूटर व यूपीएस बैटरियां को चोरी करते थे। आरोपियों के खिलाफ रामनगर, हासन, तुमकूरु और बेंगलूरु के अलग-अलग थानों में चोरी के 32 मामले दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक