11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर प्रधान सचिव का तबादला

प्रधान सचिव जावेद अख्तर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
kannada

चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर प्रधान सचिव का तबादला

बेंगलूरु. सरकार ने शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर प्रधान सचिव वी. मंजुला का तबादला कर दिया। उनकी जगह अगले आदेश तक प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव जावेद अख्तर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


जीएचसीआइ-18 सम्मेलन संपन्न
बेंगलूरु. ग्रेस होप्पर सेलिबेशन इंडिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस सम्मेलन में नई तकनीकों और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए अवसर पर चर्चा हुई। महिलाओं द्वारा स्थापित 10 स्टार्ट अप को सम्मानित भी किया गया।

राज्य में शुरू हो सकती है अलग योजना
बेंंगलूरु. राज्य के कृषि मंत्री एन एच शिवशंकर रेड्डी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि कर्नाटक भी बिहार की तर्ज पर किसानों के लिए अलग फसल बीमा योजना शुरू कर सकता है।

रेड्डी ने कहा कि केंद्र योजना के तहत नुकसान के आकलन और दावा निपटारे की प्रक्रिया काफी जटिल है और 2016-17 के करीब 150 करोड़ के दावों का अब तक निपटरा नहीं हुआ है।

रेड्डी ने कहा कि हम बिहार की योजना और उसके वित्तीय प्रभाव का अध्ययन कर रहे हैं। इसके बाद इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।