10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रशासन ने जारी की भीमा नदी में बाढ़ की चेतावनी

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के कारण कृष्णा जलबहाव क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 26 Aug 2018, 7:49 PM IST

kerala flood

प्रशासन ने जारी की भीमा नदी में बाढ़ की चेतावनी

विजयपुर. जिला प्रशासन ने शनिवार को भीमा नदी में बाढ़ आने की चेतावनी जारी करते हुए इस नदी के किनारे रहनेवालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सूचित किया है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश के कारण कृष्णा जलबहाव क्षेत्र की सभी नदियां उफान पर है। महाराष्ट्र के कृष्णा नदी पर बनें बांधो से बडी मात्रा में पानी छोडे कारण कृष्णा तथा उप नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ते जा रहा है।

जिले के सिंदगी तहसील के तारापुरा गांव को बाढ़ के पानी ने घेर लिया है। जिसके कारण इस गांव का संपर्क टुट गया है। जिले के राजस्व अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र के उजनि बांध से भीमा नदी में 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से तारापुर गांव में दो दिनों के अंतराल के बाद फिर बाढ़ आ गई है। बाढ़ के पानी के तेज प्रवाह से कलबुर्गी जिले के अफजलपुर तहसील के मन्नूर गांव के निकट स्थित पूल को क्षति पहुंच रही है। बाढ़ का पानी फैल जाने से यहां के 16 गांव जलमग्न होने से यहां के 10 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। किनारे पर स्थित सभी फार्म हाउस में पानी घुस गया है। जिले की 10 हजार हेक्टेयर भूमि में फसलें जलमग्न हो गई है।


विजया बैंक ने बाढ़ राहत के लिए दिए 2 करोड़
बेंगलूरु. विजया बैंक की ओर से कोडुगू में बाढ़ और भूस्खलन के प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत निधि में दो करोड़ रुपए का योगदान दिया। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरए शंकरनारायणन ने मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को सहायता राशि का चैक प्रदान किया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक वाई नागेश्वर राव और मुरली रामास्वामी भी मौजूद थे।

बाढ़ प्रभावितों की मदद
मंड्या. जनवादी महिला संगठन ने कोडुगू बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जिलाधिकारी मंजूश्री को 30 हजार रुपए सहायता का चेक दिया। सनिताम्मा, शोभा कुमारी, परमीलम्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।