
अस्पताल में महिला कर्मियों से दुव्र्यवहार, आरोपी गिरफ्तार
बेंगलूरु. तिलक नगर पुलिस ने जयनगर स्थित जनरल अस्पताल की महिला कर्मचारियों को उत्पीडि़त करने के आरोपी रामानन्द सागर (45) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अस्पताल की महिला सर्जन डॉ. रमादेवी के साथ दुव्र्यहार करने और गन्दी भाषा का इस्तेमाल करने पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी ने जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत लेने का प्रयास किया था। उसे जमानत नहीं मिली। इस बीच वह फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार लानकारइससे पहले उसने खुद को आरटीआइ कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा भारत सेने का अध्यक्ष बताकर अस्पताल में आना-जाना शुरू किया था। वह स्वास्थ्य विभाग के सचिव का नाम बताकर हर दिन वार्ड में सोता था और महिला कर्मचारियों को परेशान करता था।
महिलाओं के साथ दुव्र्यहार के अलावा उनके साथ घटिया तरीके से पेश आता था। कर्नाटक राज्य महिला आयोग की चेयरमैैन नागलक्ष्मी बाई ने 11 अप्रेल 2018 को इस अस्पताल का दौरा किया था।
उस समय महिला कर्मचारियों ने नागलक्ष्मी बाई से अपना दुखड़ा सुनाया। आयोग ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। फिर भी आरोपी फरार हो गया था। आरोपी कई बार वरिष्ठ पुलिस अपने वाहन पर पुलिस का लोगो लगाता था। पुलिस आयुक्त ने उसे नोटिस जारी की थी।
----------
युवती ने की आत्महत्या
बेंगलूरु. यशवंतपुर के त्रिवेणी रोड निवासी एक युवती सुप्रिया (21) ने बुधवार को अज्ञात पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सुप्रिया एक युवक शरत कुमार से प्रेम करती थी और दोनों विवाह करना चाहते थे।
मंगलवार को शरत कुमार ने सुप्रिया को मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह अन्य युवती से विवाह कर रहा है, इसलिए उसे भूल जाए। सुप्रिया ने कमरे में जाकर अज्ञात पदार्थ निगल लिया। सुप्रिया को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जंच कर रही है।
Published on:
28 Jun 2018 08:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
