बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वैदिके संघ अध्यक्ष के कालाप्पा एवं पूर्व विधायक सुनिताअम्मा, विराप्पा गौडा ने मां भुवनेश्वरी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बाद ऑटो स्टैंड पर कन्नड़ ध्वजारोहण किया। इसके बाद ऑटो चालकों ने मां भुवनेश्वरी की तस्वीर व कन्नड़ ध्वज ऑटो पर लगाकर गांव में ऑटो रैली निकाली। अध्यक्ष चिदानंदा गौड़ा, श्रीनिवास गौड़ा, मंजु गौड़ा, योगेश गौड़ा मौजूद थे।