9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष विभाग के चिकित्सकों की सेवा होगी स्थाई : पाटिल

सिद्धरामय्या ने आयुष विभाग के चिकित्सकों को स्थाई करने का आश्वासन दिया था।
less than 1 minute read
Google source verification
patil

आयुष विभाग के चिकित्सकों की सेवा होगी स्थाई : पाटिल

बेंगलूरु. स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि राज्य में आयुष विभाग में अस्थाई तौर पर कार्यरत चिकित्सकों की सेवाओं को जल्द ही स्थाई किया जाएगा।

वे रविवार को यहां विधानसौधा के बेंक्वेट हाल में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने आयुष विभाग के चिकित्सकों को स्थाई करने का आश्वासन दिया था।

लिहाजा मौजूदा गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के साथ चर्चा करके इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस योग व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को लोकप्रिय बनाने व जन जन तक पहुंचाने के लिए हर तरह से प्रोत्साहन देगी। सरकारआयुर्वेदिक अस्पतालों की तरह प्राकृतिक चिकित्सालय खोलने पर भी ध्यान देगी।

कार्यक्रम में एस.व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एच. आर. नागेन्द्र, विश्व प्राकृतिक चिकित्सा फेडरेशन के सचिव जान वाडले, राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सच्चिदानंद, आयुष विभाग की आयुक्त मीनाक्षी नेगी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग