9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीआइ के काम में केंद्र का दखल अनुचित

राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित राज्यों की होती है
less than 1 minute read
Google source verification
kharge

सीबीआइ के काम में केंद्र का दखल अनुचित

आंध्रप्रदेश व पश्चिमी बंगाल की सरकार ने सीबीआई की जांच का विरोध किया है

बेंगलूरु. लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम.मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीबीआइ जैस्ी स्वायत्तशासी संस्थाओं के कामकाज में अनुचित दखल कर रही है।

उन्होंने रविवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते आ रहे हैं।

आंध्रप्रदेश व पश्चिमी बंगाल की सरकार ने सीबीआई की जांच का विरोध किया है क्योंकि भाजपा व आरएसएस की विचारधारा वाले लोग इस एजेंसी का राजनीतिक हितों को साधने के लिए दुरुपयोग कर रहे हैं।

राज्यों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संबंधित राज्यों की होती है और इसमें केंद्र सरकार को दखल नहीं करना चाहिए।

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राज्यों की व्यवस्था में हस्तक्षेप करना गलत है।

अगले लोकसभा चुनाव के बाद देश में 1996 के राजनीतिक हालात की पुनरावत्ति होने के संबंध में चंद्रबाबू नायडू व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बयान की उन्हें जानकारी नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग