जहां निर्माण वहां धीमी रफ्तार
सर्वेक्षण में कहा गया कि उन क्षेत्रों में सबसे धीमी यातायात रफ्तार है जहां मेट्रो या सड़क निर्माण परियोजाएं गतिमान हैं। शहर की कई प्रमुख शहरों पर मेट्रो का निर्माण जारी है। मुख्यत: होसूर रोड, वाइटफील्ड, केआर पुरम, बन्नेरघट्टा रोड, मैसूरु रोड, बीटीएम लेआउट रोड आदि पर चल रहे मेट्रो निर्माण के कारण वाहनों को काफी समय तक ट्रैफिक से जूझना पड़ता है। इसी प्रकार जिन रूटों पर सड़क पर वाइट टॉपिंग जैसे निर्माण हो रहे हैं, वहां भी वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है।