15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

येड्डियूरप्पा शिकारीपुर और ईश्वरप्पा शिवमोग्गा से मैदान में

भाजपा की पहली सूची जारी ... बेंगलूरु के सभी विधायकों पर भी पार्टी ने किया भरोसा श्रीरामुलू और सोमण्णा को भी मिला टिकट
2 min read
Google source verification
bjp

bjp

बेंगलूरु. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात ७२ उम्मीदवारी की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने सभी निवर्तमान विधायकों को टिकट देने के साथ ही दूसरे दलों से आए निवर्तमान विधायकों को भी टिकट दिया है। पार्टी ने दो सांसदों और दो विधान पार्षदों को भी मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येड्डियूरप्पा अपनी परंपरागत सीट शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुर से मैदान में उतरेंगे जबकि उनके विरोधी माने जाने वाले विधान परिषद में विपक्ष के नेता के एस ईश्वरप्पा को पार्टी ने शिवमोग्गा शहर से टिकट दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में ईश्वरप्पा हार गए थे और अभी विधान पार्षद हैं। येड्डियूरप्पा खेमा ईश्वरप्पा को टिकट देने का विरोध कर रहा था। पार्टी ने इसके अलावा सांसद बी श्रीरामुलू और विधान पार्षद वी सोमण्णा को भी टिकट दिया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टर को भी पार्टी ने परंपरागत हुब्बली-धारवाड़ मध्य से उतारा है। पार्टी ने बेंगलूरु के सभी १२ विधायकों को भी दुबारा टिकट दिया है। पहली सूची में अधिकांश पुराने और वरिष्ठ चेहरे हैं। येड्डियूरप्पा अभी सांसद हैं।

दूसरे दलों से आए निवर्तमान विधायक भी उम्मीदवार
भाजपा ने कांग्रेस और जद ध से आए विधायकों को भी टिकट दिया है। इनमें ए एस पाटिल नडहल्ली, मनप्पा वज्जल, डॉ शिवराज पाटिल, मल्लिकार्जुन खूबा के नाम शामिल हैं। हाल में पार्टी में शामिल हुए बसवराज पाटिल यत्नाल को भी टिकट दिया है।

दूसरी सूची जारी करने के लिए इंतजार करेेगा जद (ध)
बेंगलूरु. विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाला जद (ध) अगली सूची जारी करने के लिए कांग्रेस और भाजपा की सूची की प्रतीक्षा करेगा। जद (ध) पहले ही १०० से अधिक उम्मीदवार घोषित कर चुका है। पार्टी की नजर अब दूसरे दलों के असंतुष्टों पर टिकी है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग