पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में मोइली ने कहा कि अब ट्रेंड बदलेगा। भाजपा जिस तरह एक के बाद दूसरे राज्य में संवैधानिक मर्यादाओं को उल्लंघन कर अपना शासन स्थापित कर रही थी उस पर रोक लगेगी। गोवा, मेघालय और मणिपुर के चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसे सरकार बनाने से रोका गया। कर्नाटक में भी वही घटना दोहराने की कोशिश हुई, किन्तु यहां उन्हें नाकाम होना पड़ा। आखिरकार यहां से उनकी उलटी गिनती शुरू हो गई है।