हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शनिवार को दुकानें, होटल, बाजार और सिनेमा घर बंद रहे। कर्नाटक राज्य पुलिस आरक्षी बल (केएसआरपी) और जिला सशस्त्र आरक्षी बल (डीएअआर) की चार टुकडिय़ों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला निजी विवाद से जुड़ा लगता है।