हालांकि सार्वजनिक परिवहन विशेषज्ञों द्वारा लंबे समय में ओपन लूप स्मॉर्ट कार्ड लागू करने का सुझाव दिया जा रहा है। ओपन लूप स्मार्ट कार्ड से एक साथ ही विभिन्न परिवहन निगमों की सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। ओपन लूप स्मार्ट कार्ड से बीएमटीसी, केएसआरटीसी और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ही कार्ड से सफर सुनिश्चित हो सकता है।