
निकाय चुनाव: उम्मीदवारों ने किया प्रचार
मण्ड्या. नगर परिषद के चुनाव में उम्मीदवारों ने मंगलवार को जन सम्पर्क किया। वार्ड 18 से भाजपा के उम्मीदवार अशोक कुमार, अशोकनगर से वार्ड 19 से कांग्रेस उम्मीदवार रतनाचंद्रू,मण्ड्या के वार्ड 3 से भाजपा के शिवकुमार, वार्ड 35 से जनता दल-एस की नागरत्ना, वार्ड 15 से जद-एस की मीनाक्षी पुट्टस्वामी और वार्ड 4 सें एम श्रीनिवास ने समर्थन देने की अपील की।
चांदी के दीपक से मतदाताओं को लुभाने का प्रयास
मैसूरु. मैसूरु नगर निगम (एमसीसी) के लिए चुनाव में प्रचार के दौरान वार्ड संख्या 58 में मतदाताओं को लुभाने के लिए चांदी के दीपक तथा नकदी वितरित करने के आरोप में कांग्रेस के प्रत्याशी एच कृष्णकुमार सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर चांदी के दीपक तथा नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार इसी वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी गणेश ने इस मामले को लेकर शिकायत की थी, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। जब कृष्णकुमार सागर मतदाताओं को घर-घर जाकर इस सामग्री का वितरण कर रहे थे तब वहां अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे निर्दलीय प्रत्याशी गणेश ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए शिकायत दर्ज की थी।
बाजार भाव से चार गुणा ज्यादा मुआवजा दिया जाए
एनएच 206 विक्टिम्स कन्वेंशन 3 को
बेंगलूरु. नेशनल हाइवे 206 विक्टिम स्ट्रगल कमेटी की ओर से 3 सितम्बर को तिपटूर में एनएच 206 विक्टिम्स कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा तथा 'हमारी जमीन-हमारी कीमतÓ नारे के साथ हाइवे निर्माण के लिए किसी भी हालत में भूमि अधिग्रहण नहीं करने दिया जाएगा।
यह घोषणा मंगलवार को कर्नाटक राज्य किसान संघ के प्रदेश सचिव बीएस देवराज, स्ट्रगल कमिटी के समन्वयक एसएन स्वामी तथा किसान कृषि कर्मीकार संगठन के राज्य समिति सदस्य सी आनंद ने की। बीएस देवराज ने बताया कि नेशनल हाइवे 206 पर तुमकूरु-होन्नावार तक फोरलेन निर्माण किया जाना है। यह तुमकूरु, हासन और चिकमगलूर जिलों से होकर गुजरेगी।
फोरलेन निर्माण के मद्देनजर इन जिलों में भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण की बहुत जल्दी है, लेकिन इस संबंध में प्रभावितों से अब तक किसी तरह की बातचीत नहीं की गई है, न ही उनकी शिकायतें सुनी जा रही हैं। जब तक जमीन, मकान और अन्य अधिगृहित जगहों के एवज में प्रभावितों के मुताबिक मुआवजा नहीं दिया जाता तथा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक किसी भी हालत में भूमि अधिग्रहण पूरा नहीं होने दिया जाएगा। बाजार मूल्य के चार गुणा के बराबर प्रभावितों को देय होना चाहिए। इस अवसर पर नौ सूत्रीय मांग पत्र जारी किया गया।

Published on:
29 Aug 2018 05:57 pm
