22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हाथ-पैर बांध कर मतदान केंद्र लाओ’

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येड्डियूरप्पा का विवाददित बयान

2 min read
Google source verification
yeedyurappa

इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने येड्डियूरप्पा के बयान पर कहा कि 'कर्नाटक में हार के कागार पर खड़ी भाजपा झुंझलाहट में वोटरों को धमका रही है

बेंगलूरु. भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येड्डियूरप्पा ने एक बयान देकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। बेलगावी में येड्डियूरप्पा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि जो वोट नहीं दे रहा हो उसके हाथ-पैर बांधकर वोट डलवाने मतदान केंद्र ले आओ। इस बीच कांग्रेस ने येड्डियूरप्पा के इस विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

बेलगावी के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार महंतेश दोड्डगौडर के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे येड्डियूरप्पा ने यह विवादित बयान दिया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कोई वोट नहीं दे रहा है तो उसके घर जाइए और उनके हाथ-पैर बांधिए और महंतेश दोड्डगौडर के पक्ष में वोट करवाइए। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने येड्डियूरप्पा के बयान पर कहा कि 'कर्नाटक में हार के कागार पर खड़ी भाजपा झुंझलाहट में वोटरों को धमका रही है।' उन्होंंने येड्डियूरप्पा पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वोटरों को धमका रहे हैं लेकिन उन्हें करारी हार मिलेगी।

----

सेडम में भाजपा के प्रत्याशी का मतदाताओं को साष्टांग नमस्कार
कलबुर्गी. जिले के सेदम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पाटिल (टेलकूर) ने यहां शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए आयोजित सार्वजनिक सभा के मंच से ही रोते-बिखलते हुए सभा में उपस्थित मतदाताओं का साष्टांग नमस्कार कर उनको मत देने की अपील की। इस अवसर पर मंच पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथा कन्नड़ अभिनेत्री तथा प्रदेश भाजपा महिला प्रकोष्ठ की महासचिव श्रुति उपस्थित थे।

-----

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार
बेंगलूरु. चिकपेट क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी उदय कुमार गरुड़ाचार के समर्थन में पाली जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, गोसेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने वीवीपुरम में प्रचार किया।