16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने उठाया बाल मेले का लुत्फ

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनमोहा।

less than 1 minute read
Google source verification
mela

बच्चों ने उठाया बाल मेले का लुत्फ

मैसूर. सिद्धार्थनगर स्थित महावीर जैन विद्यालय प्रांगण में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के वेणुगोपाल ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनमोहा।

विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष देवीचन्द सालेचा, कार्यदर्शी हीराचंद कांगटानी, प्राचार्य बी.मोहन, प्रधानाध्यापिका के.आर. पल्लवी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।


शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला कल से

साध्वी दिव्य ज्योति के प्रवचन के बाद सांत्वना लर्निंग एकेडमी की डॉ. रेखा कोठारी प्रशिक्षण देंगी

बेंगलूरु. कनार्टक जैन स्वाध्याय संघ की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला श्रीरामपुरम स्थान मेें होगी। साध्वी दिव्य ज्योति के प्रवचन के बाद सांत्वना लर्निंग एकेडमी की डॉ. रेखा कोठारी प्रशिक्षण देंगी।

इस अवसर पर प्रशिक्षण में श्रीरामपुरम, राजाजीनगर, मल्लेश्वरम, यशवंतपुर, जयनगर, विजयनगर, चामराजपेट, कृष्णराजपुरम, अक्कीपेट क्षेत्रों की पाठशालाओं के शिक्षक वर्म विशेष रूप से भाग लेंगे। यह जानकारी संयोजक शांतिलाल बोहरा ने दी।