
मैसूरु. कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास नरसिम्हराजा विधानसभा क्षेत्र से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के उम्मीदवार अब्दुल माजिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने माजिद पर आरोप लगाया है कि वे मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या की तस्वीर का दुरुपयोग कर झूठा दावा कर रहे हैं कि चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री का समर्थन प्राप्त है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिराम जी. शंकर को सौंपे पत्र के बाद मैसूरु शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर मूर्ति और प्रदेश प्रवक्ता एचए वेंकेटश ने आरोप लगाया कि माजिद चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं। कांग्रेस ने माजिद पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार तनवीर सेत हैं और सिर्फ वही सिद्धरामय्या के नाम और फोटो का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि माजिद ने सिद्धरामय्या के नाम और तस्वीर का उपयोग कर न सिर्फ आचार संहिता का उल्लंघन किया बल्कि जन प्रतिनिधित्व कानून का भी उल्लंघन किया है, इसलिए माजिद का नामांकन खारिज किया जाना चाहिए।
-----------
मोदी ने साधे कई निशाने
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तुमकूरु की रैली ेकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री व जद ध के प्रमुख एच डी देवेेगौड़ा पर हमला बोलने के साथ ही सिद्धगंगा मठ का नाम लेकर कई राजनीतिक निशाने साधे।
मोदी ने अपनी रणनीति बिल्कुल साफ कर दी। मोदी ने न केवल लिंगातय मतदाताओं को लुभाने के लिए सिद्धगंगा मठ और उनके प्रमुख डॉ शिवकुमार स्वामी का नाम लिया बल्कि वोक्कालिगा मतदाताओं को भाजपा की ओर खींचने की कोशिश के तहत जद ध को कांग्रेस का मददगार बता दिया। तुमकुरु जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं।
इनमें लिंगायत और वोकलिंगा मतदाताओं की संख्या तकरीबन बराबर है। लिंगायतों को भाजपा का समर्थक माना जाता है लेकिन सिद्धरामय्या सरकार ने लिंगायत समुदाय को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने का दांव खेल कर भाजपा के इस वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। मोदी ने अपने संबोधन में मठों और संतों को शामिल कर इस वर्ग के मतदाताओं में बिखराव को रोकने की कोशिश की जबकि देवेगौड़ा पर निशाना साध कर जद ध के साथ अंदरुनी दोस्ती पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है।
Published on:
06 May 2018 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
