28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस में सिद्धरामय्या के खिलाफ लामबंदी!

कुमारस्वामी के समर्थन में उतरे परमेश्वर व कांग्रेस के मंत्रीबजट के मुद्दे पर दिया था समर्थन का भरोसा
2 min read
Google source verification
siddu

कांग्रेस में सिद्धरामय्या के खिलाफ लामबंदी!

बेंगलूरु. बजट पर कांग्रेस में घमासान के साथ ही पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के खिलाफ गोलबंदी भी होने लगी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर सहित पार्टी के अधिकांश मंत्रियों ने नया बजट पेश करने को लेकर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परमेश्वर ने अपने साथी आर.वी. देशपांडे, जल संसाधन मंत्री डी.के. शिवकुमार, उद्योग मंत्री के.जे. जार्ज के साथ आवासीय कार्यालय कृष्णा में जाकर कुमारस्वामी के साथ करीब एक घंटे तक विचार विमर्श किया और साफ तौर पर कहा कि हम सिद्धरामय्या के साथ नहीं है बल्कि पार्टी व सरकार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ही गठबंधन सरकार को पांच सालों तक चलाने और इसके लिए सभी से सर्थन देने को कहा है और हमें भी यह संदेश मिल चुका है। इन नेताओं कुमारस्वामी से कहा कि आप गठबंधन सरकार का बजट पेश करने से पीछे नहीं हटें और जनता व किसानों के कल्याण के लिए शुरू की जाने वाली योजनाओं पर आगे बढ़ें।

देशपांडे ने कहा कि पूर्व में हमारे पास दूसरा विभाग था और अब विभाग बदल गए हैं। बजट तैयारियों के दौरान की जा रही विभागीय कामकाज की समीक्षा के दौरान हमें भी अधिकारियों से अधिक जानकारी मिल रही है और हम अपनी राय भी दे पा रहे हैं। यह प्रशासन के हित में है। मंत्रियों के साथ बैठकर कामकाज की समीक्षा करना अच्छा संकेत है और अल्प समय में की जा रही बजट की आपकी तैयारियों से हम संतुष्ट हैं।

परमेश्वर ने कुमारस्वामी से कहा कि जार्ज सहित मंत्रिमंडल के सभी कांग्रेसी सदस्य आपके साथ हैं। आपको इस बारे में किसी प्रकार का संदेह न हो इसलिए जार्ज को भी हम साथ लेकर आए हैं। बताया जाता है कि इसके बाद कुमारस्वामी ने सिद्धरामय्या समर्थकों के बयानों पर टिप्पणी करना बंद कर दिया है।