3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रशासनिक विफलता का दस्तावेज : अनंत

कांग्रेस का दिशाहीन चुनाव घोषणा पत्र राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता का दस्तावेज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 6:02 AM IST

ananth kumar

बेंगलूरु. कांग्रेस का दिशाहीन चुनाव घोषणा पत्र राज्य सरकार की प्रशासनिक विफलता का दस्तावेज है। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर राहुल गांधी की छाप नजर आ रही है। यह अवास्तविक तथा केवल झूठ का पुलिंदा है। इस घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने राज्य में 53 वर्षों तक सत्ता चलाई लेकिन इसके बावजूद उसके पास बताने को कोई उपलब्धि नहीं है और घोषणा पत्र में केवल हवा भरी है।

केंद्रीय मानव मंत्री प्रकाश जावडे कर ने कहा कि वर्ष 2013 के चुनाव घोषणा पत्र ने कांग्रेस ने 240 वादे किए थे, इनमें से 50 फीस दी से अधिक वादे पूरे नहीं किए गए है। कांग्रेस अब नए घोषणा पत्र से जनता को सब्जबाग दिखाने का प्रयास कर रही है। घोष णा पत्र में लोकायुक्त संस्था को मज बूत करने का हास्यास्पद दावा किया है।

जद (ध) का घोषणा पत्र अगले सप्ताह होगा जारी
बेंगलूरु. प्रदेश जनता दल (ध) अपना चुनाव घोषणा पत्र अगले सप्ताह जारी करेगा। सूत्रों के अनुसार घोषणा पत्र में ग्रामीण विकास को प्राथमिकता के साथ कृषि तथा किसानों की समस्या ओं के स्थाई समा धान के लिए विशेष योजनाएं शामिल की गई है।


इसके अलावा सत्ता में आते ही 24 घंटे में राज्य के किसानों का 53 हजार करोड़ रुपए की ऋण माफी की घोषणा की जाएगी। साथ में बुनकर तथा स्त्री शक्ति संगठनों के सदस्यों का भी ऋण माफ किया जाएगा। दिव्यांगो के लिए विशे ष योज ना घोषित की जाएगी। बी पी ए ल परिवारों को ‘एचडी आरोग्यश्री’ योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपए तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा ई जाएगी। आंगन वाड़ी शिक्षिकाओं का वेतन 10 हजार रुपए तक बढाया जाए गा। सिंचाई योजनाओं के लिए 65 हजार करोड़ रुपए आवं टन चुनावी घोषणा पत्र की विशेषता होगी।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक