बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री व गठबंधन सरकार की समन्वय समिति के अध्यक्ष सिद्धरामय्या ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने शहरी स्थानीय निकाय में जद-एस सहित किसी भी दल के साथ गठजोड़ नहीं करने का निर्णय किया है। जहां तक लोकसभा चुनाव में गठजोड़ का सवाल है, इस संबंध में समन्वय समिति की बैठक में चर्चा के बाद उपयुक्त निर्णय किया जाएगा।