गर्ग ने बताया कि बैंक ने 31 मार्च 2017 के 3 लाख 60 हजार 916.41 करोड़ रुपए के मुकाबले 31 मार्च 2018 तक 3 लाख 03 हजार 184.79 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया है, जिसमें 1 लाख 83 हजार 315.95 करोड़ रुपए जमा, 1 लाख 19 हजार 868 करोड़ रुपए अग्रिम शामिल है। बैंक ने वर्ष के दौरान वसूली, सीएएस और थोक जमा में कमी पर ध्यान केंद्रित किया और इसे खुदरा जमा के साथ बदल दिया। 31 मार्च 2017 के थोक जमा का स्तर 38.44 प्रतिशत से घटकर 31 मार्च 2018 तक 28.75 प्रतिशत हो गया है।